उदयपुर, 25 फरवरी। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र द्वारा बुधवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने पारम्परिक गीतों पर फूलों की होली खेली।
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि जज्बा वीरा द्वारा आयोजित फागोत्सव में वीराओं द्वारा होली के पारम्परिक गीत गाए गए वहीं सदस्यों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। फागोत्सव कार्यक्रम में 38 वीराओं को तृप्ति झा व मीना पोखरना ने टाईटल बनाकर दिए वीरा बीना कावड़िया ने होली पर आधारित रंग बिरंगा हाउजी गेम खिला कर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर अर्चना राठौड़ द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई तो आशा कटारिया ने गुब्बारे पर म्यूजिकल गेम खेलाया। वहीं सचिव मीना लोढ़ा व कोषाध्यक्ष शिखा कावड़िया द्वारा पर्ची निकाल कर पंक्चुअलिटी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी वीराओं का गुलाल का टीका लगा कर स्वागत किया गया। केन्द्र अध्यक्ष सुमन भंडारी ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी सभी के समक्ष रखी। कार्यक्रम का संचालन देवयानी शर्मा ने किया , जबकि सचिव मीना लोढ़ा एवं ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में गेम में जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
फागोत्सव में पारम्परिक गीतों पर थिरकी जज्बा वीरा की सदस्याएं, खेली फूलों की होली
