उदयपुर, 4 अगस्त। जगन्नाथ शिव शक्ति मंदिर समिति के तत्वावधान में रविवार को हिरणमगरी सेक्टर-7 स्थित सप्तेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को हरियाली अमावस्या पर शिव पुराण कथा के तहत शिव-पार्वती की मेहंदी व हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष किरण सिसोदिया ने बताया कि श्रावण माह में सप्तेश्वर महादेव मंदिर में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को हरियाली अमावस्या पर शिव-पार्वती की मेहंदी व हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्याओं ने लहरिया पहन कर शंकर भगवान को हल्दी लगाई एवं माता पार्वती जी को मेहंदी लगाई। इस अवसर पर संगीतमय भजनों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुत देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में कान्ता चौबीसा, सुमित्रा वैष्णव, नीमा मसाणिया, गीता मेनारिया, प्रमिला सुथार, कान्ता तोषनीवाल, सीता तोषनीवाल, उमा व्यास, कुशल कंवर, नकुल, गर्वित, विजयलक्ष्मी सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
शिव पुराण कथा के तहत हुई मेहंदी व हल्दी की रस्म
