फतहनगर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर महाराणा प्रताप क्षत्रिय संस्थान द्वारा आवरी माता फतहनगर स्थित राजपूत धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई जिसमें संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगणो द्वारा विचार विमर्श किया गया एवं जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संस्थान के अध्यक्ष पर्वतसिंह नया बंगला,संरक्षक भोमसिंह चुंडावत, भैरूसिंह मानखंड, रूपसिंह राणावत सादड़ी, भगवत सिंह सनवाड़, पूरण सिंह राणावत,मुकुंद सिंह बंगला, डूंगरसिंह सनवाड़, करणसिंह गोड़,एकलिंग सिंह मानखंड, करणसिंह सिसोदिया,महेंद्रसिंह धनेरिया, हेमेंद्र सिंह सिकरानी, महेंद्र सिंह बंगला, कानसिंह छापरी,गुणवंत सिंह पिपलिया,देवेंद्र सिंह तांणा, जोधसिंह दरीबा आदि उपस्थित थे।
प्रताप जयन्ती को लेकर बैठक आयोजित
