राहुल की 9 को मानगढ़ में सभा को लेकर कल उदयपुर में बैठक

उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मानगढ़ धाम में प्रस्तावित आमसभा की तैयारियों को लेकर एक अगस्त को उदयपुर में अत्यावश्यक बैठक रखी गई है।
कांग्रेस पार्टी के अनुसार प्रस्तावित आमसभा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियो ंको लेकर एक अगस्त को सलूम्बर तिराहा स्थित सुवालका भवन में आवश्यक बैठक रखी गई है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर आमसभा को सफल बनाने के लिए दायित्व सौंपे जाएंगे। बैठक में एआईसीसी सचिव (सह प्रभारी), जिला व संभाग प्रभारी मंत्री, एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित जिला स्तरीय प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!