एमबी अस्पताल में मैकेनिकल वेंटिलेशन एवं एबीजी वर्कशॉप आयोजित

उदयपुर, 4 दिसंबर। रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के निश्चेतना विभाग एवं उदयपुर सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसिया तथा फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एबीजी वर्कशॉप महाराणा भूपाल अस्पताल में दो दिवसीय मैकेनिकल वेंटिलेशन एवं एबीजी वर्कशॉप प्रिंसिपल डॉ विपिन माथुर व अधीक्षक डॉ आरएल सुमन के सानिध्य में आयोजित हुई।
विभागाध्यक्ष एवम् सीनियर प्रोफ़ेसर निश्चेतना विभाग डॉ खेमराज मीणा एवं आयोजन सचिव डॉ विक्रम बेदी ने बताया कि वर्कशॉप में विषय विषेशज्ञ डॉ ललित रैगर, डॉ विक्रम बेदी, डॉ संदीप शर्मा, डॉ किशोर मंगल जयपुर, डॉ वैभव भार्गव जयपुर, डॉ प्रतीक टांटिया अनंता, डॉ अनुज कामथ, डॉ शुभकरण गीतांजलि उदयपुर, डॉ मनीष मित्तल, डॉ हेमेंद्र यादव ने क्रिटिकल मरीजों – पोइजनिंग, लंग ट्रोमा, फेफडों के संक्रमण, सेप्टसिमिया, मल्टी ऑर्गन फेलियर, निमोनिआ, ड्रॉऊनिंग आदि में विभिन्न वेंटीलेटर्स थेरेपी पर व्याख्यान दिया। वेंटीलेटर्स पर प्रयोग भी करके बताया। वर्कशॉप मे निश्चेतना विभाग के फैकल्टी सहित राजस्थान के 50 से अधिक विभिन्न संस्थानों से प्रतिभागी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के रक्त का एबीजी एनालिसिस, विभिन्न पैरामीटर, उसकी उपयोगिता पर व्याख्यान एवं केस डिस्कशन किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!