मार्बल व्यापारियों द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर किया मार्बल खेल दिवस का आयोजन

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन एवं उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व पर मार्बल खेल दिवस का हर्षाेल्लास व पारिवारिक रूप से फील्ड क्लब में आयेाजन किया गया।

मार्बल खेल दिवस में राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, रिको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अजय पंड्या, श्रम आयुक्त संकेत मोदी, भाजपा जिला महासचिव किरण जैन बतौर अतिथि मौजूद थे। सुबह से ही बच्चे महिलाएं उत्सव माहौल में आने प्रारंभ हो गए। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों महिलाओं की संख्या दोगुनी से अधिक थी। कार्यक्रम के आरंभ में उदयपुर मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज गंगावत, सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र मोर, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति के अध्यक्ष कपिल सुराणा, महासचिव हितेष पटेल सभी ने अतिथियों का ऊपरना एवं पगड़ी पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने दोनों एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मार्बल व्यवसाय के लिए यह पर्व वास्तव में ऐतिहासिक है क्योंकि इतने बड़े व्यावसायिक व औद्योगिक समूह का आपस में मिलकर इस तरह से आयोजन लगातार 30 वर्षों से पारिवारिक तौर पर मनाया जाना अविस्मरणीय व गौरव की बात है।
उदयपुर मार्बल एसोसिएशन सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता क्रिकेट में उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने सर्वप्रथम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 141 रन बनाए जिसके जवाब में उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति ने 17 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर किया। मैन ऑफ द मैच गौरव काबरा को चुना गया। जिन्होंने मैच को जिताने में अहम योगदान दिया। सभी महिलाओं बच्चों ने मिलकर चेयर रेस, हाउजी, सीतोलिया खेलकर भरपूर आनंद लिया। सभी मार्बल व्यापारियों ने पतंग उड़ाई व गिल्ली डंडा खेल कर मनोरंजन किया। खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया और सभी बच्चों को उपहार वितरित किए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!