क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के लिए मार्बल एसोसिएशन व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

उदयपुर।उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के व्यापारियों द्वारा उदयपुर में पासपोर्ट का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग को लेकर भास्कर की ओर से चलाई जा रही मुहिम में शामिल होकर अपना पक्ष रखा। व्यापारियों ने इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा।
एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज कुमार गंगावत ने बताया कि मार्बल व्यापारी की ओर से उदयपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को अपग्रेड कर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बनाने के लिए प्रधानमंत्री विदेश मंत्री को पत्र लिखा। साथ ही बताया कि उदयपुर का प्रमुख खनिज एवं पर्यटन उद्योग विश्व विख्यात है। यहां से कई व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु विदेश आते जाते रहते हैं। ऐसे में उदयपुर में पासपोर्ट का क्षेत्रीय कार्यालय होना बहुत आवश्यक हो गया है। सभी व्यापारियों ने पत्र द्वारा प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से निवेदन किया है कि हमें पासपोर्ट के कार्य के लिए बार बार जयपुर नहीं जाना पड़े इस हेतु उदयपुर में ही स्थित कार्यालय को क्षेत्रीय कार्यालय में बदल कर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तो हम व्यापारियों को बहुत खुशी होगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!