संवाद सूत्र उदयपुर: दो दिन पहले बांसवाड़ा जिले से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, उसी जिले से कांग्रेस के बुरी खबर सामने आई है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनमें बांसवाड़ा की जिला प्रमुख रेशम मालवीया, डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा से उम्मीदवार रहे महेंद्र बरजोड, उप प्रधान प्रेम प्रताप और लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस से अध्यक्ष रहे नटवर तेली शामिल हैं।
बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि वह अब उस पार्टी में हैं, जहां आदिवासी को सम्मान मिलता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे बागीदौरा विधायक महेंद्र सिंह मालवीया ने पिछले महीने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की जारी पहली सूची में मालवीया को बांसवाड़ा—डूंगरपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इस अवसर पर मालवीया ने कहा कांग्रेस को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि वह पांच लाख से अधिक मतों से यहां से विजयी होंगे। उनकी पत्नी एवं जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वह घोटालेबाज हैं। उनके मंत्री रहते हुए जब भी कोई भी व्यक्ति उनके पास काम से जाता था, तब वह पहले डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते और फिर काम करते। कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी शामिल थे।