उदयपुर 7 अगस्त। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय अंतर्गत संस्कृत विभाग में शोधार्थी मनोहर लाल सुथार को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। राउमावि वरडा में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत शोधार्थी मनोहरलाल ने शोध निर्देशक डॉ. यदु गोपाल शर्मा के निर्देशन में “महाभारत के रत्नचतुष्टय की शास्त्रीय समालोचना“ (भीष्मस्तवराज, अनुगीता, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्रम्, श्रीमद्भगवद्गीता) नामक विषय पर शोध किया है।
मनोहर लाल सुथार को मिली पीएचडी की उपाधि
