मनमोहन भटनागर आज से देंगे गायिकी और वादन का निःशुल्क प्रशिक्षण : मुकेश माधवानी

उदयपुर। शहर के संगीत प्रेमियों के संगठन ’सुरों की मंडली’ की पहल निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण की पहली कार्यशाला 23 फरवरी को अशोका पैलेस में साय 5 बजे से होगी।  
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि ’आलोक गुरुकल परिवार के संगीत विभागाध्यक्ष मनमोहन भटनागर सर संगीत प्रेमियों को एक निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में संगीत को सीखने के इच्छुक शहरवासी हिस्सा ले सकेंगे।
मुकेश माधवानी ने बताया कि निःशुल्क कार्यशाला का उद्देश्य संगीत सीखने के इच्छुक युवाओं को संगीत और गायन से जुड़ी बारीकियों को सिखाना है, ताकि वे आगे चलकर किसी इण्डियन आईडल जैसे बड़े रियल्टी शो में शामिल होकर अपने सपनों को पंख दे सकें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!