मंडला प्लीजेंटली इंक्लूसिव उत्सव 2026 का आगाज 9 मार्च से

उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के यूजीसी महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित मंडला प्लीजेंटली इंक्लूसिव 2026 उत्सव का आगाज सोमवार 09 मार्च  से होगा। आयोजन लैंगिक सशक्तीकरण, समावेशिता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आम जनता को महिला अधिकारों, लैंगिक संवेदनशीलता और सामाजिक समावेशिता के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम होगा।  सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में शोध पत्र लेखन कार्यशाला , साहित्यिक आयोजन , जेंडर वॉक , क्षेत्रीय स्तर संवाद ,नुक्कड़ नाटक, फिल्म स्क्रीनिंग , जेंडर मेला और सांस्कृतिक संध्या आदि  गतिविधियां होंगी।
अहम पहल साबित होगा आयोजन
मंडला 2026 सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में लैंगिक समानता, महिला अधिकारों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल है। शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और सतत भविष्य का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्पित है।
ये होंगे आयोजन
 9 मार्च को आयोजन की शुरुआत दो दिवसीय शोध पत्र लेखन कार्यशाला से होगी। यह कार्यशाला युवा शोधकर्ताओं एवं आदिवासी विद्यार्थियों के लिए होगी जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों में शोध पत्र लेखन का ज्ञान एवं कला विकसित करना है। यह कार्यशाला महिला अध्ययन केंद्र सुविवि और माणिक्य लाल वर्मा जनजातीय शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित हो रही है।
 11  मार्च को भूगोल विभाग, यूसीएसएसएच, सुविवि के सहयोग से ‘
जेंडर वॉक : जाने क्या दिख जाए  का आयोजन होगा। यह यात्रा हाथी पोल से आरम्भ होकर गुलाब बाग एवं गणगौर घाट से होती हुई फतह सागर पर संपन्न होगी। इस वॉक का उद्देश्य उदयपुर के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर लैंगिक संवेदनशीलता का विश्लेषण करना है। इसमें विद्यार्थी सर्वे, सोशल एक्सपेरिमेंट और काउंटर मैपिंग जैसी गतिविधयों के द्वारा सीखेंगे और जागरूकता फैलाएंगे.
11 मार्च की सायं में  जाजम कैफे , उदयपुर के सहयोग से साहित्यिक कार्यक्रम मौन मुग्ध काव्य एकांत की कुछ उजली कविताएं का आयोजन होगा।
 12 मार्च को नवीनतम रिलीज़ ‘ मर्दानी 3’ की स्क्रीनिंग बाप्पा रावल सभागार,गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस , सुविवि में आयोजित होगी।
 यह फिल्म ह्यूमन ट्रैफिकिंग, भिखारी माफिया और बालिकाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह समाज की उदासीनता और 93 लापता लड़कियों को बचाने के लिए शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) के संघर्ष को दर्शाती है।
 13 मार्चः पॉश (POSH) अधिनियम, 2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न  रोकथाम, निषेध और निवारण) पर केंद्रित कार्यशाला  आयोजित होगी। यह  जतन संस्थान, उदयपुर एवं आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) , सुविवि के सहभागिता में आयोजित होगी।
 14 मार्च को दिन की शुरुआत महिला अध्ययन केंद्रों के क्षमता निर्माण पर आधारित क्षेत्रीय संवाद से होगी।
इसके साथ साथ प्रातः 11 बजे से जेंडर मेले का आयोजन किया भी किया जाएगा जिस में विभिन्न स्टॉल एवं  रोचक गतिविधियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सप्ताहभर लंबे मंडला प्लेसेंटली इन्क्लूसिव का समापन एक सांस्कृतिक शाम के साथ होगा जिसमें शहर के विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें उदयपुर की उन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा जो समाज में बेहतरीन कार्य के द्वारा जीवंत उदहारण प्रस्तुत कर रही है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!