उदयपुर: इंडिगो की उदयपुर से इंदौर फ्लाइट में एक महिला यात्री ने पास बैठे शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। क्रू मेंबर एवं सिक्योरिटी को बताने के बावजूद सख्त एक्शन नहीं लिए जाने के बाद महिला ने एरोड्रम थाने में मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर से इंदौर जा रही एनआरआई महिला ट्रेनी पायलट के साथ इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7438 में पास की सीट पर बैठे शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने क्रू मैंबर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने आरोपी की सीट बदलवा दी। बाद में महिला ने सिक्योरिटी को भी यह घटना बताई लेकिन इस मामले में किसी तरह का सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो वह एयरपोर्ट के बाहर आई और एरोड्रम थाने पहुंची तथा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एरोड्रम टीआई राजेश साहू के मुताबिक, मनोरमागंज की रहने वाली 34 वर्षीया महिला ने शिकायत की है। उसका कहना हैै कि उसके साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ की गई है। महिला एनआरआई है और अमेरिका में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रही है। गुरुवार रात वह इंडिगो की फ्लाइट से उदयपुर से इंदौर जा रही थी। तभी इस तरह हरकत उसके साथ हुई।
सीआईएसएफ स्टाफ ने भी नहीं सुनी शिकायत
महिला ने जब अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत फ्लाइट में स्टाफ से की तो उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। क्रू मेम्बर ने गलती से घटना का होना मानकर उसे नजर अंदाज कर दिया। जब सीआईएसएफ स्टाफ से भी महिला ने इस घटना की शिकायत की तो उसने भी सुनवाई नहीं की।
उदयपुर से इंदौर फ्लाइट में शख्स ने एनआरआई महिला ट्रेनी पायलट से की छेड़छाड़
