मलंग बीट्स गोल्डन वॉइस 2024: प्रथम चरण के ऑडिशन सफलता पूर्वक शुरू

उदयपुर। मलंग बीट्स बैंड और एम स्क्वायर प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित “मलंग बीट्स गोल्डन वॉइस 2024” के पहले चरण के ऑडिशन शनिवार को 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस में शुरू हुए।
यह ऑडिशन 28 तक चलेंगे ।इस मौके पर उभरते हुए प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।

एम स्क्वायर प्रोडक्शन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि इस ऑडिशन में युवा गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। मलंग बीट्स टीम के अमित माथुर और सुनिता सिंघवी ने बताया कि निर्णायक मंडल में शामिल निधि सक्सेना, शालिनी भटनागर, और बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक एकार्थ पुरोहित ने अपने अनुभव से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

मलंग बीट्स बैंड की  मैनेजिंग डायरेक्टर  निधि सक्सेना ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित 12 प्रतिभागियों को सेमीफाइनल के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दूसरे चरण के ऑडिशन लिए जाएंगे, जिसके लिए सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!