नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने व नशा मुक्ति के लिए लोगों को कर रहे है जागरूक

नवचेतना अभियान जारी
उदयपुर, 7 दिसंबर। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में नवचेतना अभियान जारी है। प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु जारी नवचेतना अभियान के तहत मोबाइल वैन का उपयोग करते हुए आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
शर्मा ने बताया कि एमएलएसयू के विधि महाविद्यालय में लॉ इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने सखी वन स्टॉप सेंटर, सीएचसी भुवाणा, किशोर गृह, संप्रेक्षण गृह, बाल कल्याण समिति उदयपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानपुर, लकड़वास, उदयसागर में आमजन व छात्र-छात्राओं को जागरूक नशे के दुष्प्रभाव बताए और इससे दूर रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही जिले भर में मोबाइल वैन के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है। वहीं आगामी 9 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी आमजन को मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!