महिला समाज सोसायटी ने खेला सितोलिया

उदयपुर, 15 जनवरी। मकर संक्रांति के पर्व पर महिला समाज सोसायटी की ओर से महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित रुद्राक्ष भवन पर पारम्परिक खेल का आयोजन रखा गया।
सोसायटी की अध्यक्ष माया कुम्भट ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएसपी चेतना भाटी थीं। उन्होंने भी महिला समाज सोसायटी की सदस्याओं के साथ सितोलिया खेलने का आनंद लिया। साथ ही गीत व कविता की भी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर जरूरतमंदों को शॉल, स्वेटर, तिल के लड्डू व गेंदें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में कौशल्या रूंगटा, स्वाति भार्गव, मीनू कुम्भट, चंद्रकांता मेहता, निर्मला सहलोत, शकुंतला घोष, यशवंत भंसाली, इन्द्रा बम्ब, गणपत छाजेड़, उषा व्यास, उषा किरण, लीला कोठारी, रेखा मोगरा, पूर्णकला सुराणा आदि ने सहभागिता निभाई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!