माहेश्वरी समाज अयोध्या में निर्माण कराएगा 400 कमरों का शौर्य भवन

अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी ने बताया, 175 करोड़ की लागत से दो साल में बनकर होगा तैयार
उदयपुर। माहेश्वरी समाज अयोध्या में सर्व सुविधायुक्त एवं भव्य शौर्य भवन बनाने जा रहा है। इसके लिए समाज ने दो लाख 80 हजार वर्ग फीट की भूमि खरीद ली है और अब 175 करोड़ रुपए की लागत से दो साल में भवन तैयार कराने की योजना है।
भीलवाड़ा के उद्यमी तथा अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी का कहना है कि भव्य शौर्य भवन में 400 कमरे, दो ऑडिटोरियम,योग शाला, मैरिज हॉल, मंदिर व पार्किंग की पूरी सुविधा होगी। शौर्य भवन के निर्माण का काम भीलवाड़ा के श्यामसुंदर सोनी, संदीप काबरा, आरएल काबरा, नंदकिशोर लखोटिया की देखरेख में शुरू हो चुका है और इसके दो साल में काम पूरा होने की संभावन है। इसके निर्माण में 175 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसके लिए बिरला समूह मुम्बई की पदमभूषण राजश्री बिरला, दमाणी समूह मुम्बई के राधाकिशन दमाणी, बांगड़ और सीमेंट कोलकाता के वेणुगोपाल हरिमोहन बांगड़, नुवाल सोलर समूह नागपुर के सत्यनारायण नुवाल, संगम समूह भीलवाड़ा के रामपाल सोनी, चेन्नई के देव किशन झंवर और पद्मश्री बंशीलाल राठी, इनलेंड समूह मुम्बई के लक्ष्मीनारायण सोमाणी, जोधपुर के गोपीकिशन उमेश मालाणी और आरडी बाहेती चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के आरडी बाहेती सहित देश—विदेश के माहेश्वरी समाज के उद्यमियों ने सहयोग प्रदान किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!