– माहेश्वरी महिला गौरव संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
उदयपुर, 16 मार्च। माहेश्वरी महिला गौरव संगठन की ओर से सोमवार को गणगौर उत्सव व संगठन का शपथ ग्रहण समारोह निजी रिसोर्ट में आयोजित किया गया। संगठन की अध्यक्षा आशा नरानीवाल ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल्या गट्टानी व जनक बांगड़ ने की। सभी सदस्याएं सज धज कर सेवरों के साथ नृत्य करते हुए गाजे-बाजे के साथ गणगौर ईसर की सवारी निकाली। इस अवसर पर संगठन की बहिन मंजू गांधी के प्रदेश सचिव व रेखा असावा के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका स्वागत- अभिनंदन किया गया। माहेश्वरी महिला गौरव की नवीन कार्यकारिणी में निर्वाचित अध्यक्ष सीमा लाहोटी, सचिव रेखा देवपुरा, कोषाध्यक्ष निर्मला काबरा, संगठन मंत्री कौशल्या माहेश्वरी व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रदेश सचिव ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन कविता बल्दवा ने किया। इस अवसर पर आशा नरानीवाल, सरिता न्याती, राजकुमारी, शांता, कुसुम, रीमा, कला, रेणू , हीना सहित संगठन की कई सदस्याएं मौजूद रही।
माहेश्वरी महिला गौरव संगठन ने गाजे-बाजे के साथ निकाली गणगौर ईसर की सवारी
