ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का महायोग हुआ सम्पन्न

उदयपुर.विश्व योग दिवस के अवसर पर ओसवाल छोटे साजन की ओसवाल सभाक्षमहिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षया किरण पोखरना के नेतृत्व में योगा और हाऊजी का सफल कार्यक्रम किया गया। ओसवाल महिला प्रकोष्ठ की मंत्री  वंदना बाबेल ने बताया कि योग और हाऊजी कार्यक्रम की संयोजिका वंदना दक और श्रीमती ममता बंबोरिया के द्वारा वृहद स्तर पर महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं स्वस्थ मनोरंजन की जिम्मेदारी उठाते हुए एक सफल कार्यक्रम किया, जिसमे 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया ।
कार्यक्रम संयोजिका वंदना दक ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से करने के बाद योग गुरु  श्वेता चंडालिया ने महिलाओं को विभिन्न योग आसन के बारे में जानकारी दी, बताया कि कैसे योग आसन के द्वारा हम हमारे जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते है। अधिकतर महिलाओं को कमर दर्द और अनियमित मासिक धर्म की शिकायतों को सिर्फ 15 मिनिट प्रतिदिन के योग से कैसे दूर किया जा सकता है इस पर चर्चा की गई। योग सेशन के बाद सभी उपस्थित सदस्याओं के लिए  नेहा दोशी द्वारा मनोरंजक हाऊजी खिलाई गयी और कई आकर्षक उपहार दिए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन  वंदना दक द्वारा किया गया और अंत मे ओसवाल महिला प्रकोष्ठ की संरक्षिका उमा कोठारी एवं  रेखा भाणावत द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर सभी को अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओसवाल सभा अध्यक्ष  प्रकाश कोठारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में ओसवाल समाज की महिलाओं के चहुमुखी विकास के लिए कई कार्यक्रम करने की रूपरेखा रखी। कार्यक्रम में ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!