– रोमांचक मुकाबले के साथ महिला में जीतो लेडिज विंग टीम व पुरुषों में जैन ट्रेडर्स टीम बनी चेम्पियन
– सीक्रेट रिसॉर्ट टीम के मीत कोठारी पुरुषों के फाइनल मुकाबले में हैट्रिक ली
– श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजनों की श्रृंखला का चौथा दिन
– महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण आज
उदयपुर 15 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद के तत्ववाधान में बीजेएस युथ विंग द्वारा आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर आयोजित 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में चौथे दिन रविवार 15 मार्च को तीन दिवसीय महावीर जैन प्रीमियर लीग बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सुखेर स्थित अर्बन स्क्वायर मॉल के फुकेट स्पोटर््स एरिना टर्फ में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक रहे। वहीं अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अतुल चंडालिया थे।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि दूधिया रोशनी में आयोजित हुए फाइनल मैच में महिलाओं के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतों लेडीज विंग ने 6 ओवर में 43 रन बनाए। जवाब में बीजेएस लेडीज विंग ने 6 ओवर में केवल 18 रन ही बना पाई। महिला टीम में रोमांचक मुकाबले के साथ जीतो लेडिज विंग टीम ने महावीर जैन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया। महिला टूर्नामेंट में बेस्ट बोलर सुनीता बेलावत, बेस्ट बैट्समैन रिदम जैन, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रितिका जैन रही।
बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि पुरुष टीम के फाइनल मुकाबले में जैन ट्रेडर्स ने पहले खेलते हुए 65 रन बनाए जवाब में सीक्रेट रिसॉर्ट जरूरी रन नहीं बना सकी। पुरुष टीम में रोमांचक मुकाबले के साथ जैन ट्रेडर्स टीम ने महावीर जैन प्रीमियर लीग की चेम्पियन बनी। पुरुष टूर्नामेंट में बेस्ट बोलर आयुष जैन, बेस्ट बैट्समैन दिव्यांश बोल्या, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हर्षल जैन रहे। सीक्रेट रिसॉर्ट के मीत कोठारी पुरुषों के फाइनल मुकाबले में हैट्रिक ली है। प्रीमियर लीग के विजेता टीम को 51000 नकद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 31000 नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 5100 नकद व ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बोलर को 3100 नकद व ट्रॉफी दी गई। विजेता टीम ने ट्रोफी के खुब सेल्फी खिंची एवं जीत जश्न मनाया।
युथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना व महामंत्री भाविन कच्छारा ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार को लेडीज का पहला सेमीफाइनल बीजेएस लेडीज विंग बनाम धानी टूर्स के बीच हुआ जिसमें बीजेएस लेडीज विंग ने मैच जीता और फाइनल में पहुंची। वहीं दूसरा सेमीफाइनल जीतों लेडीज विंग बनाम अर्चना सुपर 7 के बीच हुआ जिसमें जीतों लेडीज विंग जीतकर फाइनल में पहुंची। पुरुषों में पहला सेमीफाइनल जैन ट्रेडर्स बनाम डॉ जिनेन्द्र अनुष्का एकेडमी के बीच हुआ जिसमें जैन ट्रेडर्स विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल सीक्रेट रिसॉर्ट बनाम नाकोड़ा प्लाईवुड के बीच हुआ। समापन समारोह में स्वागत भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी और आभार यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष आयुष वक्तावत ने दिया।
इस अवसर पर युथ विंग के जय चौधरी, यश परमार, भाविक पोखरना, आयुष वक्तावत, योरिक जैन, निमित लोढ़ा, भाविन कच्छारा, मनन कोठारी, लवनीश महात्मा, सर्वेश जैन, जेनील पोखरना, वैभव जारोली, शुभम जारोली, यश कोठारी, संयम जैन, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र महात्मा, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महिला शाखा अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, नीतू गजावत, श्री महावीर युवा मंच संस्थान अध्यक्ष अशोक कोठारी , महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, महेंद्र तलेसरा आदि मौजूद रहे।
– महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण आज
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि सोमवार 16 मार्च को महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में भारतीय जैन संगठना यूथ विंग द्वारा सेवा कार्य के तहत जिसके प्रायोजक स्वर्गीय मदनलाल मारु की स्मृति में सुनील-ऋतु मारु की ओर से महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में मरीजों की फल वितरण किया जाएगा।
