उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र की ओर से साधारण सभा एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह लुणावत फॉर्म, टाइगर हिल, उदयपुर में मनाया गया। सचिव रवींद्र सुराणा ने बताया कि यह केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर 350 केंद्रो में सेवा कार्यों में सबसे अग्रणी एवं श्रेष्ठ सेवा कार्यों हेतु जाना जाने वाला केंद्र है। संस्था प्रार्थना से आम सभा की शुरुवात की गई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि सम्मान के बाद मुख्य अतिथि वीर मांगीलाल लुणावत द्वारा जीवन के 8 दशक पूर्ण कर चुके सेवाभावी 36 वीर, वीराओं का सम्मान किया गया जिसमे अतिवरिष्ठ सदस्यों द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों हेतु 83000 रूप्ए की धनराशि घोषित की गई। विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन 4 वीर गौतम राठौड़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय प्रकल्प कपड़े की थैली मेरी सहेली के अंतर्गत जूट के थैले का अनावरण कर उनकी ओर से 300 थैले वितरित किए गए। 45 वर्ष पुराने इस केंद्र के युवा अध्यक्ष सुनील गांग ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि संस्था को इतने लंबे समय बाद वर्तमान में जो 1300 वर्ग गज भूमि का आबंटन हुवा उसका श्रेय पूर्व सेवाभावी अध्यक्ष गणेश डागलिया, आर.के चतुर, बी.एल.खमेसरा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राज लोढ़ा, सेवाभावी संयोजक गजेंद्र भंसाली एवं कर्मठ सदस्यों के प्रयास का परिणाम है। सुरेश चन्द्र मेहता के मरणोपरांत देहदान पर उनके परिजनों को सम्मान पत्र सौंप कर अभिनंदन किया गया जिसका वाचन डॉ. हंसा हिंगड़ द्वारा किया गया। देहदान दाता स्व. मेहता के पुत्र अरविंद मेहता द्वारा उसी वक्त अपने जीवन उपरांत देहदान की घोषणा की गई जिसका कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने ताली बजा कर अभिनंदन एवं स्वागत किया। रक्तदान समिति संयोजक मनमोहन राज सिंघवी एवं अरुण कोठारी द्वारा रक्तवीर सदस्यों में 21 बार से अधिक रक्त दान वीरों में सुरेश सिसोदिया के 45 बार, गणेश डागलिया के 42 बार, डॉ. हंसा हिंगड़ के 33 बार एवं वर्तमान युवा अध्यक्ष सुनील गांग द्वारा 31 बार रक्तदान किए जाने पर अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। अंगदान दानदाता में मरणोपरांत नेत्रदान दाता स्व. प्रफुल्ल वर्डिया के भ्राता केंद्र सदस्य यशवंत वर्डिया को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवा की अलख में केंद्र भामाशाह सदस्यों द्वारा स्थाई नवीन प्रकल्प दैनिक सहयोग के अंतर्गत दीन दुखी की मूलभूत आवश्यकता रोटी कपड़ा, शिक्षा , इलाज आदि हेतु सहयोग राशि रु 3 लाख की घोषणा की गई एवं इस नियमित प्रकल्प हेतु अध्यक्ष सुनील गांग ने उपाध्यक्ष रंजीत सिंह सरुपरिया को संयोजक का कार्यभार सौंपा। धन्यवाद की रस्म के बाद राष्ट्रगान के साथ साधारण सभा संपन्न हुई। तदोपरान्त दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संयोजक ध्रुव प्रकाश धाकड़, लता भंडारी एवं कोमल चावत द्वारा नवकार मंत्र गायन से शुभारंभ किया गया। सभी नवंबर माह में जन्मे सदस्यों का जन्मदिवस एवं वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों की वैवाहिक वर्षगांठ गीत संगीत के साथ शुभकामनाएं प्रेषित कर मनाई गई। युवा प्रतिभा सौम्य गांग एवं तनिश सुराणा द्वारा 70-80 के दशक की फिल्मों के गानों पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बड़े उत्साह से सभी ने भाग लेकर आनंद लिया। मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता सुशीला सिंघवी, स्नेहलता गांग, शीलू सुराणा एवं रंगोली सजाओं प्रतियोगिता की विजेता शीलू सुराणा, थाली सजाओं प्रतियोगिता की विजेता रेणु सिंघवी, शीलू सुराणा, उर्वशी सिंघवी को आशा हिंगड़ एवं हंसा हिंगड़ द्वारा पुरुस्कृत किया गया । नृत्य प्रस्तुति में एकल विजेता सुश्री श्रेष्ठी भंडारी एवं 6 बेस्ट युगल विजेता को ट्रस्ट सदस्य बी. एल.खमेसरा एवं आजाद खमेसरा द्वारा पुरुस्कार प्रदान किए गए। गीत, गजल एवं युगल गायन के 12 प्रतिभागियों को अंजुला धाकड़ की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
महावीर इंटरनेशनल ने किया 36 अतिवरिष्ठ सदस्यों का सम्मान
