फतहनगर. मावली उपखंड के ग्राम ढूंढिया नांदोली खुर्द स्थित नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्री के तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन गुरुवार को प्रातः 11 बजे भाजपा विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी एवम समिति कार्यकर्ताओं द्वारा गांजे बाजे के साथ किया गया। उद्घाटन के दौरान अध्यक्ष मांगी लाल चौबीसा, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी,उपाध्यक्ष भेरुलाल जाट,ललित सिंह भाटी, देवीलाल जाट, नारायण लाल चौबीसा,पुष्कर कुम्हार,अमर चंद,जगदीश लोहार,ईश्वर गिरी, बालू गाडरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष मांगीलाल चौबिसा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल द्वारा नीलकंठ महादेव मन्दिर दरवाजे से मंदिर तक पाल चोड़ी करना एवम रिटर्निंग वॉल एवम रोड़ व पाल की चौड़ाई का कार्य करवाने की घोषणा की। साथ ही पहले दिन से दर्शनार्थी की भीड़ लगी रही! खासकर लोग रात्रि मेले में कार्यक्रम देखने आते है जिसमें शुक्रवार को डीजे किंग सिंगर राजू रावल, भेरूलाल भाट,ऑर्गेनाइजर मनीष टेलर, डांसर आरोही नायक, ज्योति डांगी, रानू रतलाम एवं झांकी दुर्गेश एंड पार्टी द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी ।
9 मार्च को इनामी प्रोत्साहन योजना का ड्रॉ दोपहर 3:00 बजे से खोला जाएगा एवं शाम को 7:00 बजे आतिशबाजी के साथ मेले के अंतिम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक श्रवण सेंद्री,डीजे किंग बबलू राजस्थानी, भजन गायक भेरुलाल बारेगामा, डांसर काजल मेहरा कृष्णा,अनोखी,सुमन एवं कॉमेडी रमेश कुमावत द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी।
