नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्री मेला आज से

फतहनगर। मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम ढूंढिया नांदोली खुर्द स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल पर महाशिवरात्री मेला गुरूवार से शुरू हो जाएगा।

समिति अध्यक्ष मांगीलाल चैबीसा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आयोजन 7 मार्च से 9 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे 7 मार्च को प्रातः 7 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं 10 बजे हवन यज्ञ होगा तथा 11 बजे आतिशबाजी के साथ धूमधाम से महाशिवरात्रि के तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ होगा। मेले का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, जिला प्रमुख ममता कुंवर,भाजपा विधायक प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल, कपासन विधायक अर्जुन जीनगर, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी एवं भामाशाह गणपत लोहार, सत्यनारायण किर व देवीलाल मेनारिया द्वारा किया जायेगा। वहीं 7 मार्च को रात्रि प्रोग्राम में प्रसिद्ध भजन गायक भेरुलाल बारेगामा,शूरवीर कोटडा, डीजे किंग सोनू गुर्जर,डांसर ममता राठौर, ममता आसींद, शीला रंगीली, राधिका भीमगढ़ एवं कॉमेडी सुंदर अलबेला के साथ भजन एवं रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा। 8 मार्च शुक्रवार को डीजे किंग सिंगर राजू रावल, भेरूलाल भाट,ऑर्गेनाइजर मनीष टेलर, डांसर आरोही नायक, ज्योति डांगी, रानू रतलाम एवं झांकी दुर्गेश एंड पार्टी द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। 9 मार्च को इनामी प्रोत्साहन योजना का ड्रॉ दोपहर 3 बजे से खोला जाएगा एवं शाम को 7 बजे आतिशबाजी के साथ मेले के अंतिम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक श्रवण सेंद्री,डीजे किंग बबलू राजस्थानी, भजन गायक भेरुलाल बारेगामा,डांसर काजल मेहरा कृष्णा, अनोखी,सुमन एवं कॉमेडी रमेश कुमावत द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!