उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान उदयपुर शहर एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में संभाग के सर्व समाज संगठनों द्वारा प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती 9 जून रविवार को मनाने के तैयारी बैठक आज नगर निगम पार्षद सभागार में संपन्न हुई, जिसमें सभी समाज जनों एवं संगठनों ने एक स्वर में इस बार महाराणा प्रताप जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए तय किया गया कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति शोभायात्रा में शामिल हो ऐसा हम प्रयास करें, बैठक में उपस्थित समाज जनों, संगठनों का स्वागत अभिनंदन अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया ने किया एवं संगठन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह मायदा ने पिछली बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी, कार्यक्रम में उपस्थित उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उप महापौर पारस सिंघवी, बालू सिंह कानावत, तेजसिंह बांसी, भाजपा के रवीन्द्र श्रीमाली, चन्द्रगुप्त सिंह चैहान, गजपाल सिंह राठौड़, प्रेम सिंह शक्तावत, प्रमोद सामर, डाॅ. जिनेन्द्र शास्त्री, विप्र सेना के दिनेश शर्मा, अधिवक्ता परिषद के एडवोकेट भरत जोशी, राम कृपा शर्मा, इतिहासविद चन्द्रशेखर शर्मा आदि ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को भव्यता की ओर अग्रसर के लिए सभी को आह्वान किया। बैठक में श्री झूलेलाल सेवा समिति, सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति, साहू समाज, चैधरी कलाल समाज, मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, खटीक समाज, सोनी समाज, मेवाड़ राजपूत महासभा, गुजराती समाज, तेली समाज, गुर्जर समाज, डांगी समाज, सालवी समाज, लौहार समाज, मेघवाल समाज, वाल्मीकि समाज, गुर्जर समाज कुमावत समाज, माली समाज, तंबोली समाज, अग्रवाल समाज, गुर्जर गौड़ समाज, सुखवाल समाज सहित अन्य समाज एवं संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने किया। बैठक में उपस्थित सर्व समाज, संगठनों का नगर निगम सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला बोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सर्व समाज की बैठक में निर्णय भव्य एवं ऐतिहासिक मनायेंगे महाराणा प्रताप जयंती
