महाराणा प्रताप जयंती : महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक, आरती एवं विचार गोष्ठी

उदयपुर। प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 484 वी जन्म जयंती के शुभ अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज उदयापोल स्थित महाराणा उदय सिंह जी की प्रतिमा पर किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा दुग्धभिषेक,आरती एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किशन सिंह लोदा, विश्व बंधु तिवारी के संयोजन में संस्थापक धीरेंद्र सिंह सच्चान, अध्यक्ष मंजू कंवर सच्चान के स्वागत अभिनंदन के उपरांत आयोजित किया गया  ,जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, नव वर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमावत, वात्सल्य सेवा समिति के प्रकाश अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रतिनिधि अजय पहल, सी एम एच ओ बामनिया ने भाग लिया, साथ ही वहां पर उपस्थित अतिथियों में कुंदन मुरौली,ईश्वर पुरी गोस्वामी ,महेंद्र अटवाल, महेंद्र चीतारा, हीरालाल सोनी, नाहर सिंह तवर ,जगदीश डागी, चंद्रवीर सिंह दातड़ा आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन सात दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने किया

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!