फांसी के फंदे पर लटका मिला महंत का शव, पुलिस जांच में जुटी

उदयपुर। जिले के सायरा थाना इलाके में एक महंत ने गुरुवार देर शाम मंदिर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका खुलासा शुक्रवार सुबह चला, जब लोग दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा महंत का शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी गुंदाली के जरगाजी मंदिर के महंत अर्जुन पुरी का शव मंदिर में फंदे से लटका मिला। पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रही है लेकिन अभी तक महंत के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। बताया गया कि दैनिक रूप से मंदिर में पूजा—अर्र्चना के लिए आने वाले लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने महंत का शव फंदे से उतार लिया था और उसे अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। उसके बाद ही ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!