भीम परमेश्वर महादेव में की पूजा अर्चना
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा रविवार को वैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी पर देवदर्शन पदयात्रा के तहत् विभाग द्वारा महाकालेश्वर प्रन्यास को पिछोला झील पर स्थित भीम परमेश्वर महादेव मंदिर जिसका निर्माण महाराणा भीमसिंह के कार्यकाल में उनकी महारानी पदम कुवंर बाई बीकानेर द्वारा विक्रम सवंत 1884 श्रावण शुक्ल 14 (6 अगस्त 1827) ईस्वी में कराया गया था यह मंदिर अति प्राचीन होकर मंदिर का परिसर लगभग 10000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। मंदिर में 1/2 मीटर व्यास का पाषण का शिवलिंग, पार्वर्ती जी एवं गणेश जी की प्रतिमा स्थापित है जिसमें एक दिवसीय पूजा अर्चना का जिम्मा सौंपा। इसके लिए प्रन्यास ने भीम परमेश्वर महादेव में प्रातः प्रभु महादेव की पूर्जा अर्चना कर उन्हें लघुरूद्र पाठ सुनाया। दाधीच ने बताया कि इससे पूर्व देवस्थान विभाग के पदाधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया।
प्रन्यास सचिव दाधीच ने बताया कि प्रातः 9 बजे देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत के संग विभाग के पदाधिकारी व भक्तगण भीम परमेश्वर महादेव मंदिर आए वहां मंत्री महोदया ने महादेव की पूजा अर्चना कर आरती की गई। तत्पश्चात् प्रन्यास की ओर से उपाध्यक्ष महिम दशोरा, के.जी.पालीवाल, तेजशंकर पालीवाल, मंदिर प्रशासक श्रीमती दीक्षा भार्गव द्वारा आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की तस्वीर, शाॅल व दुप्पट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। साथ आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी, सहायक आयुक्त जतिन गांधी का ट्रस्ट पदाधिकारी प्रदीप आमेटा, विनोद कुमार शर्मा, राजेश सोनी, सुनील दत्त शर्मा, गोपाल लोहार, द्रुपद चैहान, रमेश सोनी आदि द्वारा माल्यार्पण कर उपरना शाॅल देकर सम्मान किया गया। वहीं कबीर पंथ द्वारा शिव भजनों का गायन किया गया।
रक्तदान शिविर का हुआ पोस्टर विमोचन:
सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर पर आगामी 22 अप्रेल आखातीज पर महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन महारूद्र मण्डल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रन्यास पदाधिकारियों व शिवभक्तों के सम्मुख रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया।

मंदिर पाटोत्सव व ध्वजारोहण 22 को
प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि आगामी 22 अप्रेल 2023 को प्रभु महाकालेश्वर को 12वां पाटोत्सव परम्परागत प्रथानुरूप आखा तीज को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभु महाकालेश्वर की प्रातःकाल विशेष पूजा अर्चना कर श्रृंगार धराया जाएगा व अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे मंदिर शिखर पर नवीन ध्वजा धराई जाएगी साथ ही सभा मण्डप में हवन पूजन यज्ञ का अनुष्ठान किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त भाग लेंगे।