तिरंगे के साथ चलते हुए देशभक्ति गीत गाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस – माधवानी

सुरों की मण्डली द्वारा आयोजित हुआ म्यूजिकल वॉकेथॉन “वन्दे भारत 2024”

उदयपुर । सुरों की मण्डली द्वारा 78 वें स्वाधीनता दिवस के सुअवसर पर लेकसिटी धड़कन फतहसागर पाल के एक छोर से दूसरे छोर तक पैदल चलते हुए देशभक्ति गीत गाकर लगभग 51 कलाकारों ने वन्दे भारत – 2024 ‘म्यूजिकल वॉकेथॉन’ आयोजित किया ।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस भव्य, ऐतिहासिक और अनूठे में न्यू दरबार बैंड के सदस्यों तथा कोरियोग्राफर पीयूष वसीटा के साथियों ने भी शिरक़त करके कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए । देशभक्ति गीत गाते झूमते देखकर सैंकड़ों दर्शक मुग्ध भाव खड़े होकर देखा और अपने मोबाइल कैमरे से वीडियोग्राफी की । म्यूजिकल रैली में रोलिंग स्केट्स करती हुई दो बच्चियों ने भी अपना हुनर दिखाया । सुरों की मण्डली शहर की उभरती हुई सांस्कृतिक संस्था है, जो पिछले डेढ़ साल से संगीत और गायक कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए काम कर रही है ।

संस्थान के अनुसार इस कार्यक्रम में संयोजक बृजेश मिश्रा, सह-संयोजक कौस्तुभ,  संस्थान सदस्य क्वीना मैरी, विप्लव कुमार जैन, निखिल महेश्वरी, महेन्द्र चावला, डॉ. अनिता सिंघी, महेश शर्मा, सन्तोष श्रीवास्तव, सूर्या, डॉ. सुशील साहू, ललित जैन, ख़ुशबू जैन, तीर्थ व्यास , हरीश भाटिया, कैलाश केवल्या , कुबेर सहलोत  सहित कई सुर सादको ने भाग लेकर मधुर स्वर लहरियां बिखेरीं ।

कार्यक्रम के अन्त में  संयोजक मिश्रा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहभागियों, संस्थान स्टाफ प्रेमलता कुमावत ,धर्मपाल , भेरु , कैलाश तथा सबको सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया तथा अन्त में अल्पाहार पैकेट देकर विदा किया ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!