लालच में फंसा, नकली सोना लेकर गंवाए चार लाख रुपए

उदयपुर,05 अप्रेल(ब्यूरो): शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में दो युवकों के खिलाफ झांसा देकर नकली सोना देकर चार लाख की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। डेढ़ किलो सोने के लालच में फंसकर उसने चार लाख रुपए गंवा दिए।
मिली जानकारी के अनुसार बिहारीपुरा—चित्तौड़गढ़ निवासी रमेश चंद्र पुत्र मोहन लाल आहोर ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि गत 17 मार्च को बलीचा बाईपास पर दोपहर बारह बजे दो युवक उससे मिली और उससे कहा कि उन्हें खुदाई में सोने के आभूषण मिले हैं। वह उन आभूषणों को बेचना चाहते हैं। जो लगभग डेढ़ किलो वजनी हैं। दोनों युवकों ने अपने आप को पाली जिले का रहना बताया और अपने फोन नंबर भी दिए। जेवरातों में उन्होंने सोने का एक मोती तोड़कर दिया और जांच कराने के बाद जेवरात खरीदने को बोला। जो जांच में असल सोने का निकला। इसके बाद वह 20 मार्च को वापस मिले और बोले कि उन्हें अपनी बहन की शादी कराने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। महज चार लाख रुपए में उन्होंने पूरे जेवरात देने का लालच दिया, जिसमें वह आ गया। दो दिन बाद 22 मार्च को उन्हें टाउन हॉल के पास टायर वाली गली में बुलाया और चार लाख देकर आभूषण ले लिए। दो दिन बाद जब उनकी जांच घंटाघर क्षेत्र में सोने की एक दुकान में कराए तो वह नकली निकले। उन आरोपियों को फोन किया तो उनके नंबर बंद आ रहे। इसके बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया।
फैक्ट्री से चार लाख का माल चोरी
शहर के हिरणमगरी क्षेत्र की एक फैक्ट्री से बीती रात चार लाख रुपए का माल चोरी हो गया। इसको लेकर मेवाड़ रॉयल सिक्योरिटी सर्विसेज के प्रभारी नटवर सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह शक्तावत ने मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि बीती रात दीवार फांदकर अज्ञात चोर प्रेम सखी फर्टिलाइजर फैक्ट्री में घुसे और खाद के 14 हजार 400 बैग चुरा ले गया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!