भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून को निकलेगी नए मार्ग से

उदयपुर, 8  मई.धर्मोत्सव समिति उदयपुर के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 27 जून 2025 को उदयपुर शहर में सभी समाजों संगठनों के सहयोग से उदयपुर शहर में नए मार्ग पर धूमधाम उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ निकालने के लिए धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना रथ समिति अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली और पुजारी परिषद के हेमेंद्र पुजारी के द्वारा विचार विमर्श किया गया.

 समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा उदयपुर शहर में 27 जून 2025 आषाढ़ सुदी द्वितीय को दोपहर 3:00 बजे जगदीश चौक से सभी समाजों संगठनों एवं भक्तों के साथ विभिन्न धार्मिक झांकियां भजन मंडलियों महिलाओं द्वारा सर पर कलश लेकर चलना बेंड बाजो की मधुर धुन,घोड़े, ढोल नगाड़े भक्तों द्वारा समूह नृत्य करते हुए चलना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे,
 इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का मार्ग जगदीश चौक घंटाघर मोती चोहटा हरवेंन जी का खुरा, हाथी पोल अश्विनी बाजार दिल्ली गेट बापू बाजार सूरजपोल स्थल मंदिर, आरएमवी रोड अमल का कांटा काला जी गोरा जी रंग निवास भटियाणी चौहटा होते हुए जगदीश चौक रहेगा

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान रथ यात्रा मार्ग को ध्वज पताकाओं से सजाया जाएगा वही उदयपुर शहर के प्रत्येक घर पर ध्वजा पताका लगाई जाएगी।  रथ समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या आयोजित होगी..
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!