उदयपुर के गीतांजली विश्वविद्यालय का दीक्षांत 11 को, लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला आएंगे

उदयपुर, 08 जुलाई। उदयपुर के निजी गीतांजली विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 जुलाई को होगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत में 139 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित 38 को विद्यावाचस्पति सहित विभिन्न स्नातक-स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मयूर रावल ने शनिवार को मीडिया को बताया कि दीक्षांत-2023 के समारोह में विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया होंगे। गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन व गीतांजली विश्वविद्यालय के चांसलर जे.पी अग्रवाल की उपस्थिति में स्नातकों, स्नातकोत्तरों व डॉक्टरेट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व डिग्री प्रदान की जाएगी।

गीतांजली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एफएस मेहता ने बताया कि गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी अग्रवाल का सपना था कि उदयपुर में ऐसी अत्याधुनिक सेवाएं शुरू की जाएं, जिससे कि लोगों को बाहर न जाना पड़े। साथ ही चिकित्सक, फार्मा, नर्सिंग, डेंटल, फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में शिक्षा व सुविधाएं दोनों प्रदान की जा सकें। इसी सोच के साथ गीतांजली हॉस्पिटल 2006 व गीतांजली विश्वविद्यालय 2008 की शुरुआत की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि एमबीबीएस में 250 सीटों का कीर्तिमान होने का श्रेय यहां की प्रतिभाशाली फैकल्टी को जाता है। वर्तमान में 152 सीटें एमडी एमएस, 17 सीटें डीएम एमसीएच की हैं। सुपर स्पेश्यलिटी कोर्सेज भी शुरू हो चुके हैं। गीतांजली विश्वविद्यालय में फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, नर्सिंग स्कूल, फिजियोथैरेपी स्कूल व डेंटल कॉलेज प्रमुख हैं। यहां के विद्यार्थी देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक गीतांजली विश्वविद्यालय में लगभग 8000 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं, जिनमें से लगभग 4000 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।

गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिस गीतांजली को आज हम देख रहे हैं इसका पूरा श्रेय गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल व पूरी टीम को जाता है। अंकित अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2024 में गीतांजली हॉस्पिटल जयपुर में भी कदम रख देगा। जयपुर का परिसर लगभग 30 एकड़ क्षेत्रफल में होगा। वहां हाई-एंड सुपर स्पेशलिटी की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। आने वाले 5 सालों में उदयपुर व जयपुर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट व स्टेट ऑफ दी आर्ट रोबोटिक सर्जरी सेंटर भी गीतांजली विकसित करेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!