फतहनगर। ग्राम पंचायत साकरोदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को भामाशाह अध्यापिका रेखा गुस्सर द्वारा कक्षा 1 से 5 तक अध्यनरत विद्यार्थियों को शीत ऋतु से बचने के लिए बच्चों को स्वेटर वितरण किए गए। सभी 35 बालक-बालिकाओं को स्वेटर मिलने पर बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गयी। अध्यापिका रेखा गुस्सर का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुलता गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोकेश आमेटा, आरती वर्मा,कालूलाल जाट, नरेश पालीवाल, हीरालाल जाट, सरोज मोड,पूर्णाराम, नीलिमा काबरा, साधना भानावत, दिगम्बर, प्रमोद गुप्ता आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
सर्दी से बचाव को स्वेटर पाकर खुश हुए नन्हे बच्चे
