कंटेनर के साथ उदयपुर में पकड़ी
उदयपुर। शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने सोमवार को की गई कार्रवाई में 30 लाख रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब के 232 कार्टन जब्त किए। इस मामले में कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर काया पुलिया के समीप पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कंटेनर की जांच की तो उसमें पंजाब में निर्मित अंग्रेजी शराब के 232 कार्टन बरामद किए। इस शराब की तस्करी को लेकर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी निश्चय प्रसाद को मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया गया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस निगाह रखे हुए थी। इसी दौरान शराब भरकर पंजाब से निकला कंटेनर राजस्थान के कई जिलों से गुजरकर उदयपुर के बलीचा, कुण्डाल, सुरफलाया के जरिए काया पहुंचा था। पुलिस के अनुसार जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग तीस लाख जबकि कंटेनर का मूल्य 20 लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपी नवीन जाट ने बताया कि वह उक्त शराब गुजरात लेकर जा रहा था।
गुजरात ले जाई जा रही 30 लाख की शराब जब्त
