आज आम मानव के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाले सबसे बड़े अमीर है। मुनि ‘मेधांश’
शहर के प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार स्थित महाश्रमण सभागार में लायन्स क्लब निलांजना हिरण मगरी व युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टरर्स डे व चार्टड अकाउंटस डे के उपलक्ष्य में आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में 50 डॉक्टरर्स व सी.ए का समारोह आयोजित किया गया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- यह डॉक्टरर्स और सी.ए का नहीं बल्कि निष्काम सेवा का अभिनंदन समारोह है। लायन्स क्लब ने सेवा के क्षेत्र में सदा नए कीर्तिमान गढें है। हम अगर राह चलते हुए हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की जिम्मेदारी ओढ ले तो हम इस दुनिया के सबसे बड़े अमीर आदमी है। आज हेल्थ और वेल्य के उद्देश्यों का अनुशीलन जरूरी है।
मुख्य अतिथी प्रो. महेश दीक्षीत ने कहा- चिकित्सक की सबसे बड़ी विशेषता होनी चाहिर मैत्री अगर डॉक्टर करुणा के साथ सुसाध्य की उपेक्षा और साध्य के लिए प्रवृत्ति करे तो समाज में स्वास्थ्य से जुड़ी सारी शिकायतों का अंत हो जायेगा।
विशिष्ट अतिथी श्रीराम शर्मा (आयुर्वेदाचार्य) ने कहा-डॉक्टरर्स शारीरिक स्वास्थ्य सोपते है तो चार्टड अकाउंटेंट मन की सेहत सोपते है। सेवा से सेवा का सम्मान ही लायन्स का महान उद्देश्य है।
हिरण मगरी क्लब के अध्यक्ष लायन रमेश शाह ने स्वागत उद्बबोधन दिया। नीलांजना क्लब के अध्यक्ष मंजू इंतोदिया , युवा शक्ति के अध्यक्ष अमित शाह ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन एमजेएफ लायन अरविंद शर्मा ने लायंस इंटरनेशनल की जानकारी प्रदान करी साथ ही मंचासीन अध्यक्ष को अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष की पिन से सम्मानित किया। आभार जॉन चेयर पर्सन लायन नीता खोखा वत ने व्यक्त किया।
मंच संचालन लायन पूनम भदादा ने किया ।इस अवसर पर लायन मधु सुराणा संतोष मेहता भावना पंड्या जुली शर्मा प्रेरणा कोठारी रमा जैन अभिषेक शर्मा अशोक शाह मंजू चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक लायन प्रणिता तलेसरा ने प्रदान की ।
