लेकसिटी में हुई लायंस क्लब उदयपुर अशोका की स्थापना, सेवाकार्यों को मिलेगी नई उड़ान

मुकेश माधवानी अध्यक्ष, श्रीचंद खतूरिया सचिव, मनीष जैन कोषाध्यक्ष 
उदयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई2 के उदयपुर में नवगठित क्लब लायंस क्लब उदयपुर अशोका का स्वीकृतिकरण सोमवार को हुआ। साथ ही, नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है।
नवगठित टीम में समाज के प्रतिष्ठित और सक्रिय सदस्यों को स्थान दिया गया है।
नई कार्यकारिणी में मुख्य पदाधिकारी के रूप में मुकेश माधवानी को अध्यक्ष, श्रीचंद खतूरिया सचिव और मनीष जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
क्लब के अन्य सदस्यों में अनिल माथुर, नीरज शर्मा, यशवर्धन खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, कैलाश केवल्या, रवीन्द्र सिंह राव, दीपक परयानी, अनिल वैष्णव, धर्मवीर, डेनी पटेल, अनिल जैन, अमित जैन, विनोद अग्रवाल, समीर रोहेड़ा, पंकज जानी, भुवनेश्वर माथुर, अज़ीज़ अली ओगनवाला, योगेश नागदा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।
मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर शहर में लायंस क्लब कि 18 शाखाए पहले से सेवारत है।
लायंस क्लब उदयपुर अशोका भी अब आधिकारिक रूप से लायन क्लब के रूप में प्रकृति और मानव सेवा क्षेत्र में काम करेगा।
प्रांतीय समन्वयक जीएमटी एवं क्लब के एक्सेटेंशन चेयरमेन राजेश शर्मा के अनुसार क्लब के प्रायोजक लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ गौरव एवं लायंस क्लब उदयपुर एलीट है।
को एक्सेटेंशन चेयरमेन लायन जितेन्द्र मित्तल मंदसौर तथा गायडिंग लायन संभागीय अध्यक्ष अंजुला अग्रवाल व क्षेत्रीय अध्यक्ष वंदना शुक्ला होंगी।
नवगठित कार्यकारिणी क्लब के क्लब के सामाजिक और जनकल्याणकारी उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
आगामी सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में विविध सेवाकार्य का संचालन किया जाएगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!