उदयपुर, 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टीएसपी गांव गुढ़ली, ब्लॉक कुराब ड, उदयपुर में अलसी फसल पर क्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टीएसपी परियोजना के अंतर्गत जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के स्कूल ऑफ अग्रीकलचरल साइंसेस द्वारा आईसीएआर-भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में 85 जनजातीय महिला एवं पुरुष कृषकों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों ने अलसी फसल की सराहना की तथा इसकी उपयोगिता और लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर गुढ़ली एवं कर्माल गांव के चयनित टीएसपी कृषकों को 65 अनाज भंडारण डिब्बों का वितरण भी किया गया, जिससे किसानों को सुरक्षित भंडारण में सहायता मिल सके।
परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. आई. जे. माथुर ने टीएसपी परियोजना की गतिविधियों की जानकारी दी तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कृषकों को बधाई दी।
प्रोफेसर एन. एस. सोलंकी, परियोजना प्रभारी ने अलसी एवं अन्य तिलहनी फसलों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी और किसानों को तिलहनी फसलों को अपनाकर कृषि आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अर्पण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल शिव सिंह तथा अधिष्ठाता प्रो. जी. के. माथुर ने महिला कृषकों को महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय श्री विनोद कुमार एवं डॉ. देवेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलसी फसल का खेत दिवस आयोजित
