उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए पिछले दो दशक से चले आ रही मांग को लेकर राजस्थान लाइन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नवगठित होने वाली भाजपा सरकार में उदयपुर में फिल्म सिटी की घोषणा के लिए आग्रह किया है।
मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर में पर्यटन एवं बढ़ाते फिल्म उद्योग के चलते यह आवश्यक है कि यहां पर फिल्म सिटी की स्थापना हो,अगर उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना होती है, तो यहां पर करीब डेढ़ लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया गया है कि नवीन भाजपा सरकार में मेवाड़ के लिए खास घोषणा करते हुए उदयपुर में फिल्म सिटी की स्थापना की जाए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!