(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खैरवाङा के न्यायाधीश एङीजे जगदीश कुन्तल के निर्देशन में पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा मणीलाल आर पानेरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कटेवङी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 17 जुलाई अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस स्थापना के बारे में एवं बालिकाओं को जीवन में सदैव अपराध से दूर रहने व गलत व्यसनों से दूर रहने, बाल श्रम निषेध कानून, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सहायता टोल फ्री नंबर 15100, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हक व अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े मामलों के विभिन्न प्रकरणों का निराकरण,बाल विवाह निषेध कानून, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, मानव दुर्व्यवहार या बेगार पीङित को उचित कानूनी मदद एवं न्याय की उपलब्धता, यातायात नियमों आदि के बारे में पीएलवी द्वारा विधिक जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता शिविर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र कलाल,विद्यालय स्टाफ़ एवं छात्र -छात्राओं की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा सचिव महेश कुमार मीणा द्वारा प्रदान की गई ।
