मूल अधिकारों व मूल कर्तव्यो पर विधिक जागरूकता शिविर 

 (प्रतीक जैन)
             खेरवाड़ा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अनुसार तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायालय खैरवाङा के न्यायाधीश एङीजे जगदीश कुन्तल के निर्देशन में पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल द्वारा पहाङा में मूल अधिकारों व मूल कर्तव्यो पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें खङक निर्माण मजदूर संगठन की बैठक में संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न 7 ग्राम पंचायत से जुड़े पहाङा कलस्टर से विभिन्न असंगठित श्रेणी के मनरेगा श्रमिकों, राजीविका, महिला स्वयं सहायता समूह, आजीविका ब्यूरो, महिला सुरक्षा सखी से जुड़े पुरूष महिलाओं को जानकारी दी गयी। जिसमें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, भारतीय संविधान के अनुसार आम नागरिकों को मिले मूल अधिकारों की रक्षा व नागरिकों के लिए मूल कर्तव्यो पर विधिक जागरूकता जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हक व अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, बाल विवाह की रोकथाम, जल एवं पर्यावरण संरक्षण आदि पर उचित कानूनी मदद एवं न्याय की उपलब्धता के बारे में पीएलवी द्वारा 98 लाभान्वितों को पेम्पलेट वितरण कर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डाँ.वीरेन्द्र सिंह कन्दीय फसल परियोजना प्रभारी एमपीयुएटी उदयपुर, संगठन संरक्षक नानाजी पटेल,अध्यक्ष नन्दलाल गर्ग, पहाङा पटवारी दयाराम, सीनियर एसोशियट आजीविका ब्यूरो खैरवाङा बंशीलाल ङामोर, बैंक बीसी रीना गरासिया, संगठन महामंत्री रामदास सालवी, प्रभा शर्मा, तरूण फनात सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा सचिव महेश कुमार मीणा द्वारा प्रदान की गई ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!