विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान
मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला
विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता डॉ. महीप भटनागर, अध्यक्ष, विज्ञान समिति ने ‘कैंसर: ए से जेड तक’ विषय पर कैंसर के प्रकार, कारण, निदान, इम्यूनोथेरेपी, मॉलिक्यूलर थेरेपी तथा रोकथाम आदि पर विस्तृत एवं उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया। इंजी. आर.के. चतुर ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीश माथुर, पूर्व प्रोफेसर, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज ने की। महासचिव इंजी. एम.पी. जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि वक्ता का परिचय डॉ. के.पी. तलेसरा ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर.के. गर्ग ने किया।
मीडिया प्रभारी एवं मोलिक्युलर बायोलॉजिस्ट प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की पुरुषों में फेफड़े, प्रोस्टेट तथा महिलाओं में स्तन, फेफड़े, सर्वाइकल कैंसर की अधिकता है| कैंसर होने पर भयभीत ना होकर त्वरित जांच व इलाज से कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता हैं| इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने के ऐसे व्याख्यान हर स्तर पर आयोजित होते रहने चाहिए|
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्या निकेतन स्कूल, अशोक नगर के छात्रों एवं आचार्यगण, श्री श्याम सुंदर शर्मा उपस्थित रहे। कोठारी संस्थान एवं समिति के अनेक गणमान्य सदस्यों में इंजी. आर.के. खोखावत, डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. पुष्पा कोठारी, शांति लाल भण्डारी, रेणु भण्डारी, मधु मित्तल, इंजी. अशोक जैन, इंजी. एस.सी.के. वेद, वर्द्धमान मेहता, इंजी. वाई.के. बोलिया, इंजी. गौरांग शाह, डॉ. सुजान सिंह आदि प्रमुख थे।
