उदयपुर दिनांक 14 मार्च को राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ शनिवार प्रातः 7 से 9 बजे तक सुखाड़िया सर्कल पर किया गया। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में 14 मार्च से 19 मार्च तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उदयपुर में भी विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता,जनजागरूकता और श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित किए जा जाएंगे। इसी के तहत
आज स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान उदयपुर जिला प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने सुखाड़िया सर्कल पर श्रमदान कर साफ-सफाई करते हुए अभियान की शुरुआत की तथा आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत में बताया कि इस अवसर पर उदयपुर जिला कलेक्टर निमित मेहता, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, शहर विधायक ताराचंद जैन,भाजपा जिला मंत्री तुषार मेहता,अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित कई प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि,शहर के गणमान्य नागरिक तथा अभियान से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ एवं सुंदर उदयपुर के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया।
