उदयपुर 22 जून। स्वर्गीय श्री सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज गोवर्धन सागर स्वर्णजयंती पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन जी दिलावर थे !
सांसद श्री मन्ना लाल रावत ,शहर विधायक ताराचंद जैन ,शहर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान एवं भाजपा नेता शान्ति लाल चपलोत उप महापौर पारस सिंघवी प्रभारी बंसीलाल खटीक व कुन्ती लाल जैन भी उपस्थित थे !
सभी ने भंडारी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया !
इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि भंडारी जी के जीवन का अध्याय एवं उनके जनसंघ से लेकर भाजपा संगठन मे उनकी सेवा, समर्पण , त्याग एवं सहयोग से पार्टी को शिखर तक पहुँचाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा !
सांसद मन्नालाल रावत ने भंडारी जी के जीवन को पार्टी मे प्रत्येक कार्यकर्ता तक प्रसारित करने की आवश्यकता बताई !
शहर विधायक ताराचंद जैन ने उन्हें कार्यकर्ताओं का शिल्पकार बताया। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने भी सम्बोधित करते हुए सरकार के प्रतिनिधि केबिनेट मंत्री सांसद विधायकों के सम्मुख कहा कि सुंदर सिंह जी भंडारी के शताब्दी वर्ष के पश्चात भी अभी तक कोई डाक टिकट जारी नहीं हुआ है और दूसरा सुंदर सिंह जी भंडारी जिन्होंने अपने कार्यों से असंख्य कार्यकर्ताओं का निर्माण किया उनकी स्मृति में एक उदयपुर में भव्य भवन बनाया जाए जिसमें कार्यकर्ताओं का शिक्षक प्रशिक्षण हो। स्वागत उद्बोधन देहात ज़िलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान धन्यवाद शहर ज़िलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली एवं मंच संचालन मण्डल अध्यक्ष हजारी जैन ने किया !
इस अवसर पर ज़िला महामंत्री किरण जैन ,गजपाल सिंह राठौड़ ,मनोज मेघवाल, उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत राजकुमार चित्तोडा ज़िला मंत्री दीपक बोल्या अमृत मेनारिया मण्डल महामंत्री जयंत ओझा विजय प्रजापत अरुण साँवरिया उपाध्यक्ष नृपेन्द्र जैन धीरेन्द्र सिंह मन्त्री दिनेश दवे पार्षद महेश त्रिवेदी मोहन गुर्जर चन्द्रकला बोल्या संतोष मेनारिया बबीला लोरेन्स लीला कुवर पुष्कर मेघवाल सौरभ सुखवाल एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी जी कार्यकर्ताओं के शिल्पकार थे-मदन दिलावर
