लावारिश लाश का किया अंतिम संस्कार

फतहनगर। पिछले दिनों नगर के रोड़वेज बस स्टेण्ड पर मिली अज्ञात शख्स की लाश का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लाश को सनवाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। किसी भी रिश्तेदार के नहीं आने पर आज पुलिस ने पंचनामा बनाकर पार्षद नारायण मोर को उक्त लाश सुपुर्द की। मोर के साथ पालिका के कर्मचारी,थाने से कांस्टेबल नारायणलाल,कैलाश चैधरी एवं नगर के सेवाभावी युवा रतन मीणा,महावीर तातेड़ आदि ने मिलकर नगर के मोक्षधाम में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!