उदयपुर, 17 जुलाई। आकाशवाणी उदयपुर के कार्यक्रम प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर महेन्द्र सिंह लालस 3 अगस्त से चेन्नई में शुरू होने वाली एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल सुनाएंगे। लालस इससे पूर्व विश्व कप, ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रीय खेल जैसी कई प्रतिष्ठित खेल स्पर्धाओं की कमेंट्री कर चुके हैं।
स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उदयपुर 17 जुलाई। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उदयपुर जिले में आयुष्मान भारत के तहत स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। डाइट प्रिंसीपल चंद्र शेखर जोशी ने बताया कि आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में आयुष्मान भारत के तहत् उदयपुर ज़िले के सभी राजकीय उप्रावि तथा उमावि विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत अभी तक सभी विद्यालयों में हेल्थ एण्ड वैलनेस एम्बेसेडर का चयन किया जाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही प्रत्येक विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक की प्रत्येक कक्षा से दो हेल्थ एण्ड वेलनेस मेसेन्जर का चयन किया जाकर उन्हें भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है, एवं विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आरएससीईआरटी उदयपुर द्वारा जारी निर्देशों की पालना में प्रत्येक विद्यालय में 11 थीम के बिंदुओं का फ्लेक्स लगाया जाने, हेल्थ एण्ड वैलनेस एम्बेसडर के नाम मय मोबाईल नम्बर व प्रत्येक कक्षावार मेसेंजर के नाम का फ्लैक्स विद्यालय में दीवार पर डिस्प्ले करवाये जाने, प्रत्येक विद्यालय में हेल्थ एण्ड वेलनेस एम्बेसेडर के पास सत्र आयोजित किये जाने हेतु आवश्यक मॉड्युल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने ,समस्त सीबीईओ को अपनी ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक में नियमित रूप से स्कूल हेल्थ एण्ड वैलनेस कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा अनिवार्य रूप से करने के निर्देश जारी किये।
वहीं ब्लॉक स्तर पर स्कुल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम का रिकॉर्ड संधारित किये जाने साथ ही प्रत्येक विद्यालय में भी कार्यक्रम से संबंधित फाईल तैयार करने, प्रत्येक मंगलवार को विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एण्ड वैलनेस कार्यक्रम की थीम आधारित सत्रों का आयोजन करने व उसका रिकॉर्ड संधारित करने, प्रत्येक प्रार्थना स्थल पर एस.एच.डब्ल्यू.पी कार्यक्रम के किसी भी एक बिन्दु पर एच.डब्ल्यू.ए., पीएचसी, सीएचसी प्रतिनिधि अथवा आरकेएसके काउन्सलर से वार्ता करवाने के साथ आयोजित किये गये कार्यक्रम की मासिक सूचना पीईईओ से ब्लॉक स्तर पर एकत्र कर ब्लॉक कार्यालय डाइट कार्यालय को भिजवाये जाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम के अन्तर्गत परिवीक्षण करने वाले शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग,एवं अन्य अधिकारियों व प्रतिनिधियों के विजिटिंग रिमार्क हेतु एक रजिस्टर संधारित किये जाने, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मेन्टर व काउन्सलर जिनके द्वारा विद्यालयों में विजिट की जानी है उनकी मदद भी सत्र संचालन में ली जाने इस हेतु स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से पत्र व्यवहार किये जाने संबंधी निर्देश प्रदान किये है।
