लक्ष्यराज सिंह बोले : क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद सिटी पैलेस आकर क्रिकेट के रोचक किस्से सुनाते थे दुर्रानी 

स्मृति शेष : दिवंगत क्रिकेटर सलीम दुर्रानी बताते थे कि उन्हें दर्शकों की मांग पर छक्के जड़ने का आत्म बल महाराणा भगवत सिंह से मिला   
उदयपुर. देश के दिवंगत दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का उदयपुर से गहरा नाता रहा है। क्रिकेटर सलीम दुर्रानी महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ के बेहद करीबी रहे, क्योंकि महाराणा भगवत सिंह क्रिकेट के शौकीन होने के साथ-साथ बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। क्रिकेट के चलते ही दुर्रानी का संपर्क महाराणा भगवत सिंह से हुआ और वे उदयपुर में जमकर प्रैक्टिस करते थे। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ बताते हैं कि क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी दुर्रानी सिटी पैलेस आते रहे। दुर्रानी बताते थे कि मैदान पर कभी-भी हिम्मत के नहीं टूटने की वजह महाराणा भगवत सिंह थे। महाराणा भगवत सिंह कहते थे दुर्रानी हिम्मत रखिए और जिस बॉल को चाहोगे उसे मैदान के बाहर पहुंचा दोगे। इस हिम्मत से इतना आत्म बल मिला कि कई बाद दर्शकों की मांग पर छक्के लड़े। वे आभार जताते हुए बताते थे कि महाराणा भगवत सिंह ने उनके क्रिकेट कॅरिअर में यथा संभव सहयोग किया। बता दें, 88 वर्षीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का रविवार को निधन हो गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!