लेकसिटी ओपन अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

बालक वर्ग में अनिरुद्ध साहू व बालिका वर्ग में चारवि माहेश्वरी विजेता

उदयपुर। चैस इन लेकसिटी की मेजबानी में लेकसिटी ओपन अंडर 17 बालक व बालिका आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता सेक्टर 4 स्थित सेंट एंथोनी स्कूल आयोजित हुई। संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि 2 दिवसीय इस प्रतियोगिता मे 17 वर्ष से कम आयु के कुल 63 बालक व 22 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।  सचिव विकास साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिलीप सिंह चौहान कोषाध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ, निलेश कुमावत, सुधाकर, मनीष चंडालिया, कुशाल पटेल, भावेश पंड्डीयार थे।
प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग मैं प्रथम 15 स्थान प्राप्त खिलाड़ी को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।
चीफ आर्बिटर मनीष चंडालिया ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे – बालक वर्ग में  सेंट एंथोनी के अनिरुद्ध साहू 1100 रुपए नकद व ट्रॉफी, एमडीएस के शिखर करण ₹900 नकद व ट्रॉफी, सेंट एंथोनी के तुषार डामोर ₹700 नकद व ट्रॉफी , सेंट एंथोनी के प्रणव गांधी ₹500 नकद व ट्रॉफी , एमएमपीएस के  जेनिल परमार ₹300 नकद व ट्रॉफी, ईश्वर सिंह राजपूत ,युवल परमार ,दर्श राठी , मीतांश साहू ,लक्ष्यराज व्यास ,अगस्त भट्ट ,भव्यम माहेश्वरी ,गगन डक ,परम वादवानी, कबीर पुरबिया प्रथम 15 स्थान पर रहे वहीं बालिका वर्ग में सेंट एंथोनी की चारवि माहेश्वरी 1100 रुपए नकद व ट्रॉफी,  नवोदय की मनस्वी पालीवाल ₹900 नकद व ट्रॉफी, माउंट लिट्रा की कियाना परिहार ₹700 नकद व ट्रॉफी,  सेंट एंथोनी की किंजल जैन ₹500 नकद और ट्रॉफी एशेंट की तमन्ना गुप्ता ₹300 नकद व ट्रॉफी, भव्या महेश्वरी, प्रतिष्ठा जारोली, मीनल पालीवाल, गीत विरवानी, सांची जैन, मोनिशका साहू, रिद्धि श्री बॉई ,कुष्मिता पालीवाल ,वीरा कागे, लक्ष्या जोशी प्रथम 15 स्थान पर रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!