प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
उदयपुर। चैस इन लेकसिटी की मेजबानी में लेकसिटी ओपन अंडर 17 बालक व बालिका आयु वर्ग शतरंज टूर्नामेंट 2024 की शुरुआत 16 मई को सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 4 में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन शतरंज प्रेमी और सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल श्री विलियम डिसूजा और चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष श्री राजीव भारद्वाज द्वारा किया गया। चेस इन लेकसिटी के सचिव विकास साहू ने बताया कि इस प्रतियोगिता को Group A और Group B में 6 श्रेणियों और 5 चक्रों में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के संचालन कर्ता, अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर निलेश कुमावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में कुल 47 ट्रॉफियाँ दी जाएंगी। प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर भावेश पंडियार ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे चक्र के पश्चात यह खिलाड़ी बढ़त पर है| ग्रुप ए में: जयस्वी चौबिसा, प्रियंशु नायक, रुद्रांश भारद्वाज, अर्णव भट्ट – तीनों चक्र में से 3 अंकों के साथ बढ़त पर हैं वही श्रेयान गुप्ता, यदंत चित्तौड़ा 2.5 अंकों के साथ प्रतियोगिता में बने हुए हैं |ग्रुप बी में: हार्दिक गुप्ता, कविश व्यास, अनिरुद्ध साहू, पार्थ खिमेसरा, ईश्वर सिंह राजपुरोहित, सुज्योत काले-3 चक्र में से 3 अंकों के साथ बढ़त पर हैं वही जेनील परमार, गगन डाक 2.5 अंकों के साथ प्रतियोगिता में बने हुए हैं| प्रतियोगिता को सफल बनाने में फिडे आर्बिटर मनीष चंडालिया, सीनियर नेशनल आर्बिटर कुशल पटेल, सिद्धार्थ जैन, हार्दिक डाक, प्रखर चपलोत, भावना अग्रवाल, दिया दोशी ने अपना सहयोग दिया। प्रतियोगिता का अंतिम निर्णय आखिरी 2 चक्रों में आएगा।