श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से गूंज उठी लेकसिटी, शोभायात्रा में गूंजे त्रिशला नंदन भगवान महावीर के जयकारे

– धूमधाम से मनाया श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव
– ऐतिहासिक शोभायात्रा में उमड़े जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाएं
– 333 फीट लम्बा जैन ध्वज रहा शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण
– शोभायात्रा का एक छोर नगर निगम प्रांगण में था तो दूसरा छोर मोचीवाड़ा में
– समाजसेवी जमनालाल लक्ष्मी देवी हपावत के ध्वजारोहण से हुआ शोभायात्रा का आगाज
– दुपहिया वाहन रैली में शामिल हुए 1877 से अधिक दूपहिया वाहन
– शहर में लगे स्वागत द्वारों से हुआ शोभायात्रा का स्वागत, जगह-जगह प्रभावना वितरित

उदयपुर 31 मार्च। सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में जैन समाज के 24वें तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं दूपहिया विशाल वाहन रैली का आयोजन मंगलवार को धूमधाम से हुआ। जैसे ही शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई भगवान महावीर स्वामी के जयकारें से पुरा नगर निगम प्रांगण गुंज उठा। शोभायात्रा का एक छोर नगर निगम प्रांगण में था तो दूसरा छोर मोचीवाड़ा पहुंच चुका था। ऐतिहासिक शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर के सिद्धान्तों एवं कतृव्यों पर विभिन्न संगठनों द्वारा बनाई गई 21 झांकियां रही।  शोभायात्रा में अहिंसा का संदेश देते हुए पैदल चलते हुए एकता का संदेश देते हुए जैन समाज के अनैकों संगठन शामिल हुए। युवक-युवतियों द्वारा 1877 से अधिक दुपहिया भव्य वाहन रैली निकाली गई जो अपने आप में नया इतिहास रचने वाली थी। शोभायात्रा में सभी पुरुष श्वेत परिधान एवं महिलाएं चुदड़ में तीन-तीन की कतार में भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं विभिन्न झांकियों के माध्यम से अहिंसा का संदेश देते हुए पूरे शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 31 मार्च मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे नगर निगम प्रांगण से महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव की भव्य शोभायात्रा समाज सेवी व श्री दिगम्बर जैन ग्लोबल महासभा के अध्यक्ष जमनालाल लक्ष्मी देवी हपावत परिवार के झण्डारोहण से प्रारंभ हुई। ध्वजारोहण समारोह में शहर विधायक ताराचंद जैन, भारतवर्षीय 18000 दशा हुमड़ दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया, महावीर जैन परिषद के पूर्व संयोजक देवेन्द्र छाप्या,  सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, नाकोड़ा पार्श्वनाथ ज्योतिष संस्थान के कांतिलाल जैन, समाजसेवी सुरेश गुन्देचा, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, यशवंत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को मेवाड़ परम्परा अनुसार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
फत्तावत ने बताया कि शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ हुई जो  जो सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, भोपालवाडी, मोचीवाड़ा, सिंधी बाजार, मुखर्जी चौक, मार्शल चौराहा, सूरजपोल होते हुए पुन: नगर निगम  प्रांगण में पहुंची। जैसे जैसे 1877 से अधिक दुपहिया वाहनों पर युवा तरूणाई दोनों हाथों में जैन ध्वज लिए शोभायात्रा में आगे बढ़े भगवान महावीर स्वामी के जयकारे एवं जैन धर्म के तीर्थंकरों के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को महावीरमय बना दिया। शोभायात्रा में युवा टीम ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से मार्ग व्यवस्था को सम्भाला। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 11 घोड़े, 333 फीट लम्बा विशाल जैन ध्वज अपनी अनूठी छटा बिखेर रहा था। उसके पीछे 11 बैण्ड, 21 स्केटिंग वाले बच्चें, 1877 दुपहिया वाहन, 21 झांकियां, रथ, सप्त किरण रथ आदि मुख्य होंगे। शोभायात्रा में हजारों जैन धर्मावलम्बी पुरुष श्वेत परिधान एवं महिला चुन्दड़ी में अपनी अगल छटा बिखेर रहे थे। शोभायात्रा के मार्ग में अनेक स्वागत द्वार एवं 31 से अधिक स्थानों पर प्रभावना के काउंटर लगे। सबसे पीछे सफाई रथ भी व्यवस्था की दृष्टि से चलता रहा जो मार्ग में प्रभावना के बाद बिखरा कचरा साफ करते चल रहा था। शोभायात्रा के समापन पर नगर निगम प्रांगण में श्री खण्डेलवाल दिगम्बर जैन संस्थान चित्रकूट नगर की ओर से शीतल ठण्डाई और मीनाक्षी प्रॉपर्टी के शांतिलाल वेलावत व अरिहंत ग्रुप/श्रीजी डवलपर्स के सुरेश गुंदेचा परिवार की ओर से प्रभावना वितरित की गई।
शोभायात्रा के संयोजक सुधीर चित्तौड़ा व अरूण मेहता ने बताया कि शोभायात्रा का संचालन जैन जागृति सेन्टर उदयपुर द्वारा किया गया। शोभायात्रा के प्रारम्भ में एक एस्कॉर्ट जीप जो रूट क्लीयर करते हुए चल रही थी जिसमें चार बच्चे मिलिट्री ड्रेस मेें देशभक्ति का संदेश दे रहे थे। उसके बाद १८७७ से अधिक दूपहिया वाहन पर हजारों युवा तरूणाई हाथों में जैन ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए तो मानो उदयपुर की सड़कों पर महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के गुणगान से महक उठी। उसके 11 घोड़ों पर सवार केसरिया साफा पहने युवतियां चल रही थी। 333 फीट लम्बा विशाल जैन ध्वज,  उसके पश्चता खुली जीप में जैन प्रतीक, जैन भजनों से स्वर लहरियां बिखेरता बैंड, पावा पुरी रथ, सप्तकिरण रथ, चल रहा था। इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर बनाई गई 21 झांकियां, उसके बाद विभिन्न विद्यालय के बच्चे, झांकियां व बैंड, उसके बाद सप्त किरण रथ चला। उसके बाद जैन समाज के विभिन्न समाज व संगठनों के हजारों श्रावक-श्राविकाएं, उनकी झांकियां और समाज के बैंण्ड चले।
महामंत्री ललित कोठारी ने बताया कि जैन जागृति सेन्टर के 70 से अधिक कार्यकर्ता शोभायात्रा का संचालन कर रहे थे।  शोभायात्रा में 41 स्केटिंग करते बच्चों ने देश भक्ति व जैन गीतों पर मार्ग में जगह-जगह स्केटिंग के साथ नृत्य प्रस्तुत किया जो उदयपुर के इतिहास में पहली बार हुआ।
– वाहन रैली में शामिल हुए 1877 से अधिक दूपहिया वाहन –
भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी, यूथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना बताया कि श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर सकल जैन समाज के युवा साथियों की ओर से विशाल दूपहिया वाहन रैली निकाली जिसमें 1877 से अधिक दूपहिया वाहनों पर युवा तरूणाई दोनों हाथों में जैन ध्वज लिए शोभायात्रा में आगे बढ़ते हुए भगवान महावीर स्वामी के जयकारे एवं जैन धर्म के तीर्थंकरों के जयकारे लगाते हुए पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया। वाहन रैली में सम्मिलित सभी युवक-युवतियां सफेद परिधान में तथा केसरिया उपरणा व हाथ का बैंड पहने शोभायात्रा में शामिल हुए जो शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा को चार चांद लगाए नजर आए।
-स्वागत द्वारों से हुआ शोभायात्रा का स्वागत
महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि रविवार को निकली भव्य शोभायात्रा के मार्ग में समाजजनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा जगह-जगह कई तोरण द्वार एवं पुष्पवृष्टि कर शोभायात्रा एवं वाहन रैली का स्वागत किया। वहीं विभिन्न समाजजनों एवं संगठनों द्वारा 31 स्थानों पर ठंडाई, आइसक्रीम, कुल्फी, शिकंजी, पानी, केरी पानी, छाछ, फ्रूट आदि प्रभावना वितरित की गई। शोभायात्रा के समापन पर नगर निगम प्रांगण में खण्डेलवाल दिगम्बर समाज द्वारा ठण्डाई वितरित की गई।
– बीजेएस के सदस्यों ने संभाली प्रभावना  जिम्मेदारी
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत एवं महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि महावीर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा के समापन पर मीनाक्षी प्रॉपर्टी के शांतिलाल वेलावत व अरिहंत ग्रुप/श्रीजी डवलपर्स के सुरेश गुंदेचा परिवार के सहयोग सभी धर्मावलंबियों को प्रभावना वितरित की गई। प्रभावना वितरण का कार्य भारतीय जैन संघटना के 51 से अधिक महिला व पुरुष सदस्यों ने सम्पूर्ण जिम्मेदारी निभाई।  वहीं जेजेसी परिवार के 70 महिला व पुरुष सदस्य अलग-अलग टूकडियों में विभाजित होकर शोभायात्रा का संचालन किया। पूरे मार्ग में एस्कॉर्ट एवं अन्य माध्यमों से रूट क्लीयरेंस करते हुए शोभायात्रा को सही रूप से संचालित किया।

– शोभायात्रा में इन विषयों पर रही झांकियां
संयोजिका विजयलक्ष्मी गलूण्डिया ने बताया कि शोभायात्रा में  पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान महावीर के सिद्धांत, देश भक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार, नशामुक्ती, शाकाहार, सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित समाज-संगठनों एवं विद्यालयों की 21 झांकियां शामिल हुई। जिसमें दिगम्बर जैन चित्तौड़ा महिला मंडल, कुंथ महिला जागृति मंच बीसा नरसिंहपुरा समाज, वागड़-छप्पन बीसा नरसिंहपुरा समाज, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर, बीसा नागदा जैन समाज, साधु मार्गी जैन संघ, जागृति महिला मण्डल बीसा नागदा समाज, श्री केसरिया जी दसा नरसिंहपुरा मित्र मंडल,  जैन जागृति सेन्टर, भारतीय जैन संघटना, श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महावीर जैन परिषद उदयपुर, भगवान महावीर के रथ रूपी मंदिर शुद्धिकरण ग्रुप मालदास स्ट्रीट व गुरु सेवा संघ आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 11 की झांकियां सम्मिलित हुई।


– यह विद्यालय रहे शोभायात्रा में शामिल 
जेजेसी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा ने बताया कि शोभायात्रा में अरिहंत गरिमा विकास संस्थान, श्री पाश्र्वनाथ जैन बोर्डिंग स्कूल, गुरुकुल स्कूल, श्री महावीर विद्या मंदिर गणेशघाटी, दिगम्बर जैन बालिका स्कूल अग्रवाल जैन विद्यालय के लगभग 1500 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए।
– शोभायात्रा में इन समाज-संगठनों की रही सहभागिता
शहर में निकली भव्य शोभायात्रा में जैन नीति नवयुवक मण्डल उदयपुर, श्री वर्धमान स्थानकवासी श्राविका संघ कुम्हारवाड़ा, जैन प्रगति महिला मंच, श्री कुन्थु महिला जागृति मंच (बीसा नरसिंहपुरा), श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 11, श्री सकल दिगम्बर चित्तौडा समाज, जिनेन्द्र आदिनाथ महिला मंडल देवाली, श्री केसरियाजी मित्र मंडल (दशा नरसिंहपुरा), वागड-छप्पन बीसा नरसिंहपुरा समाज, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा उदयपुर, बाहुबली युवा मंच संस्थान, बीसा नागदा जैन समाज/ जागृति महिला मंडल, साधुमार्गी जैन समाज, श्री अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन नेमिनाथ कॉलोनी सेक्टर 3/शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, श्री पुण्य वागड जैन श्वेताम्बर संघ, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से.11, सकल जैन समाज सेक्टर 14, जिनवाणी महिला मंडल सवीना, से.14 व शाश्वत धाम डबोक आदि समाज-संगठनों के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने सज-धज कर हिस्सा लिया।
– समाज यह बैण्ड रहे शामिल
शोभायात्रा में दिगम्बर जैन बालिका स्कूल, अग्रवाल जैन विद्यालय, गुरुकुल, जैन नीति नवयुवक मण्डल, दिगम्बर जैन बीसा नरसिंह पुरा समाज महिला बैण्ड, केसरिया जी मित्र मण्डल, दिगम्बर बीसा नरसिंहपुरा समाज का बैंड विभिन्न धुनों पर स्वर लहरियां बिखेर रहे थे।
इस अवसर पर राजकुमार फत्तावत, यशवंत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी, विनोद भोजावत, कुलदीप नाहर, देवेन्द्र कच्छारा, लोकेश कोठारी, श्याम नागौरी, महेन्द्र तलेसरा, मनीष गलूंडिया, श्री महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया,  बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र महात्मा, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महामंत्री ललित कोठारी, बीजेएस महिला शाखा अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!