उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब ने आज ओरियंटल पैलेस रिसोर्ट में कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण व लहरिया सावन उत्सव मनाया।
आशा कोठारी ने बताया कि सभी महिलायें सज-धज कर लहरिया पहन कर आयी। सभी ने सावन पर गीत, हाउजी,गेम्स व रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया। गेम्स में हर्षा शर्मा प्रथम, मजू चौधरी द्वितीय,नीरू मिश्रा तृतीय रही। सभी विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आभा झंवर,सचिव सुनीता शर्मा, सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्याएं मौजूद थी।
पौधरोपण के साथ लहरिया सावन उत्सव मनाया
