राजस्थान के पर्यटन कैलेंडर में अब कोटड़ा महोत्सव भी शामिल

उदयपुर, 19 जुलाई(ब्यूरो)। राजस्थान के पर्यटन कैलेंडर में अब कोटड़ा महोत्सव को भी शामिल कर लिया है। पिछले साल सितम्बर में आदि महोत्सव का आयोजन कोटड़ा में हुआ था। इस आयोजन के बाद जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग ने इसे पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल कराने के लिए काम शुरू किया था।
तत्कालीन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने इसका प्रस्ताव तैयार करवा कर राज्य सरकार को भेजा था जिसमें कहा गया कि आदिवासी क्षेत्र में शुरू किए गए इस महोत्सव को पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए। पर्यटन उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि प्रतिवर्ष यह आयोजन 15 नवम्बर को बिरसा मुण्डा जयंती के पर होगा। महोत्सव के लिए 2 लाख रुपए का बजट भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया, गत वर्ष 27-28 सितंबर को कोटड़ा में ‘आदि महोत्सव’ हुआ। आयोजन में कला के आंगन पर जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम दिखने को मिला। ढोल-मृदंग की थाप के साथ झांझर की झनकार और घुंघरु की छनकार के साथ थिरकते कलाकारों ने सबका मन मोह लिया था। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान अध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत, सचिव राकेश चौधरी, कोषाध्यक्ष अंबालाल साहू आदि ने आदि महोत्सव का टूरिज्म कैलेंडर में नाम जुड़ने पर बुधवार को पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना का कार्यालय में स्वागत भी किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!