खेलगांव सोसायटी का संचालन पोर्टल के माध्यम से हो – जिला कलक्टर

जिला कलक्टर ने किया महाराणा प्रताप खेलगांव का निरीक्षण
विभिन्न खेल मैदान का अवलोकन, गतिविधियों की ली जानकारी
उदयपुर, 9 अप्रैल। महाराणा प्रताप खेलगांव सोसायटी उदयपुर के पदेन अध्यक्ष तथा जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को खेलगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेलगांव परिसर में स्थित विभिन्न खेल मैदानों, मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने खेलगांव सोसायटी का पोर्टल तैयार कराकर उनके माध्यम से ही सभी गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर श्री अग्रवाल गुरूवार सुबह 10 बजे खेलगांव पहुंचे। खेलगांव सोसायटी के सदस्य सचिव जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने राजस्थानी पाग एवं उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया। साथ ही तरणताल पर हॉल ही में एक जिला एक खेल अन्तर्गत आयोजित पंच गौरव तैराकी प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी दी। तरणताल पर होने वाले मरम्मत एवं सुविधा विकास कार्यो के बारे में अवगत कराया। जिला कलक्टर ने खेलगांव में संचालित समस्त खेल गतिविधियों स्क्वैश, स्केटिंग, क्रिकेट, टेनिस, बास्केटबॉल, जिम, योगा, हॉकी, लैक्राज, ऐथेलेटिक ट्रेक, वॉलीबाल इत्यादि के खेल मैदानों का व्यक्तिगत रूप से जाकर अवलोकन किया तथा संबंधित खेल प्रशिक्षक से जानकारी ली।

उन्होंने निर्माणाधीन मल्टीपरपज स्टेडियम का अवलोकन करते हुए कार्यकारी एजेन्सी आर.एस.आर.डी.सी. के परियोजना निदेशक को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेलगांव में निर्माणाधीन सलीम दुर्रानी छात्रावास के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने खेलगांव में स्थित क्रिकेट मैदान का अवलोकन करते हुए उसकी प्रशंसा की। मैदान पर निर्माणाधीन पवेलियन का कार्य जल्द पूर्ण करने के युडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!